यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 16:55

-यूरिक एसिड बढ़ जाने पर जोड़ों में असहनीय दर्द होता है और उठने-बैठने में परेशानी होती है। -इसमें व्यक्ति ज्यादा जल्दी थकान भी महसूस करने लगता है। -हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन आ जाती है और भयंकर दर्द होता है। -यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर इसको नियंत्रित करने के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

यूरिक एसिड बढ़ने पर होने लगती है दिक्कतें

शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ना खतरनाक हो सकता है, इस स्थिति को हाइपरयूरिसेमिया कहते हैं। यूरिक एसिड की अधिकता से लोग गाउट (एक प्रकार का गठिया) और अर्थराइटिस से घिर जाते हैं। इस कारण लोगों को जोड़ों में दर्द, हाथ-पैर की उंगलियों में दर्द, एड़ियों और घुटने की परेशानी या फिर सूजन हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, यूरिक एसिड के मरीजों को किडनी फेलियर और हृदय के कमजोर होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
यूरिक एसिड के 5 लक्षण

जोड़ों में दर्द, पैर और एड़ियों में तेज दर्द
उंगलियों के जोड़ों में सूजन
तलवों का लाल होना
ज्यादा प्यास लगना
बुखार

इसके अलावा, यूरिक एसिड के मरीजों के हाथ-पैरों में जलन, उंगलियों में असहनीय दर्द, अकड़न, पेशाब करने में दिक्कत अथवा उस दौरान यूरिनरी ट्रैक्ट में जलन की परेशानी भी हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info